देश में गैस की कमी और अफवाहों के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाया है. पीएम मोदी ने मंगलवार को कैबिनट बैठक की है, जिसमें मंत्रियों को साफ निर्देश दिए हैं.
प्रधानमंत्री ने की कैबिनेट मीटिंग
देश में LPG गैस की किल्लत को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाया है. पीएम मोदी ने मंगलवा को कैबिनेट के साथ बैठक की है, इस बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को LPG गैस की सप्लाई पर अफवाह फैलाने वाले लोगों के ऊपर नजर रखने के लिए निर्देश दिए हैं. पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा है कि मौजूद स्थिति के लिए घबराहट पैदा करने वाले लोगों और इस तरह की कोशिशों पर नजर रखी जाए.
पूरी दुनिया कर रही इसका सामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर विपक्ष के प्रोपेगैंडा का पूरे आत्मविश्वास और अक्रामक तरीके से जवाब देने की सलाह भी दी है. पीएम मोदी का कहना है कि यह स्थिति और यह चुनौती सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है. इस तरह की स्थिति और हालातों का सामना वैश्विक घटनाक्रमों के कारण पूरी दुनिया कर रही है. पीएम मोदी का कहना है कि इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए भारत की तैयारियां बेहद मजबूत हैं.
चुनौती से निपटने को तैयार है भारत
कैबिनेट के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा है कि सरकार किसी भी बाधा और चुनौती को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मंत्रियों को कहा गया है कि मौजूद हालातों पर जनता के बीच डर पैदा करने वाले लोगों और इस तरह की गतिविधियों के ऊपर लगातार नजर बनाकर रखी जाए. सरकार का मानना है कि सही जानकारी के जनता के बीच पहुंचाया जाए और इसी तरह से लोगों के भरोसे को कायम रखा जा सकता है.
भारत के पास पर्याप्त संसाधन
कैबिनेट मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ईंधन की समस्या पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती है, भारत इसे अकेला नहीं झेल रहा है. उन्होंने कहा है कि भारत की तरफ से इस चुनौती से निपटने के लिए व्यापक रूप से तैयारियां की गई हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि सरकार के पास सप्लाई को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में संसाधन हैं.
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में हो सकता मतदान, विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग
