देश में LPG गैस की कमी के ऊपर राहुल गांधी ने सांसद में सरकार के ऊपर हमला बोला है. उन्होंने सस्पेंडेड सांसदों के साथ मिलकर चाय पीते हुए मीडिया से बात की और सरकार पर निशाना साधा है.
राहुल गांधी का सरकार पर हमला
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का भारत में भी असर दिख रहा है. अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के कारण भारत में LPG गैस को लेकर किल्लत हो रही है. अब इस संकट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार के ऊपर हमला बोला है. नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के सस्पेंडेड सांसदों के साथ में संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया है. इस दौरान राहुल गांधी ने सांसदों के साथ मिलकर चाय की चुस्की भी ली.
राहुल गांधी ने की मीडिया से बात
राहुल गांधी ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि रसोई गैस के पोर्टर सिलेंडर की कमी के कारण आम आदमी की रसोई जल रही है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री इस बात पर चुप हैं. राहुल गांधी ने गुरुवार को सांसद में INDIA ब्लॉक के सांसदों के साथ में सांसद परिसर में चाय की चुस्की लेते हुए प्रदर्शन किया और मीडिया से बीत की. इस दौरान उन्होंने सरकार के ऊपर हमला भी बोला है.
कई परिवारों के घरों में नहीं है गैस- राहुल गांधी
मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यहां हम चाय पी रहे हैं, लेकिन कई परिवारों के घरों में चाय बनाने के लिए गैस तक नहीं है. होटल और छोटे बिजनेस बंद होने की कगार पर आ गए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रही है, लेकिन कमर्शियल सेक्टर को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है? यह जनता के साथ अन्याय हो रहा है.
प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त
कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कमी को लेकर कांग्रेस सांसद प्रणिति शिंदे ने कहा है कि देश भर में LPG की कमी है, उन्हें इस बारे में पहले से सोचना चाहिए था, लेकिन देश के प्रधानमंत्री चुनाव के प्रचार में बिजी हैं. उन्होंने कहा कि LPG की कमी के कारण व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सिलेंडरों का सप्लाई बंद कर दी है. इससे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी की समस्या पैदा हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- रोहिणी से BSF जवान की 12 साल की बेटी गायब, सोसाइटी के गेट से हुई लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
