ईरान की IRGC का दावा है कि उसने अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहन लिंकन के ऊपर मिसाइल और ड्रोन का सटीक हमला किया है. IRGC का दावा है कि इस हमले में कैरियर को काफी नुकसान पहुंचा है.
ईरान का अब्राहन लिंकन के ऊपर हमला
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. पश्चिम एशिया के समुद्र में ईरान और अमेरिका के बीच का सैन्य टकराव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) का दावा है कि उसने अमेरिका के एयक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहन लिंकन के ऊपर मिसाइल और ड्रोन का सटीक हमला किया है. IRGC का दावा है कि इस हमले में कैरियर को काफी नुकसान पहुंचा है.
अमेरिका ने खारिज किया बयान
वहीं ईरान के इन दावों को अमेरिका ने पूरी तरह से खारिज किया है और इसे एक असफल खतरा बताया है. ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के मुताबिक IRGC ने ओमान के पास में समुद्र में एक सटीक ऑपरेशन को अंजाम दिया है. ईरान ने दावा किया है कि उसके एडवांस्ड हथियारों ने सीमा से लगभग 340 किमी की दूरी पर इस युद्धपोत को निशाना बनाया है.
बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर हमला
IRGC ने अपने बयान में कहा है कि यह हमला होने के बाद में लिंकन ऑपरेशनल नहीं रहा है. ईरान का दावा है कि इस हमले के बाद उसे उच्च स्पीड के साथ इलाके से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा है. ईरान के इसी के साथ बहरीन में मौजूद अमेरिका के मीना सलमान नौसैनिक अड्डे पर भी 2 लहरों में ड्रोन से हमला करने का दावा किया है. वहीं दूसरी ओर अमेरिका के अधिकारियों ने ईरान द्वारा किए जाने वाले इन दावों को कोरी कल्पना बताया है.
अमेरिका का ईरानी जहाज को मारने का दावा
सीबीएस न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की नौसेना ने एयरक्राफ्ट कैरियर के पास आने वाले एक ईरानी जहाज को समय के साथ ही रोक दिया था. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान जहाज को रोकने के लिए पहले मार्क-45 गन से वॉर्निंग दी गई और उसके बाद हेलफायर मिसाइलों से लैस हेलिकॉप्टर ने उसी ईरानी जहाज के ऊपर 2 सटीक हमले किए हैं. अमेरिका का दावा है कि उसका कैरियर पूरी तरह से सुरक्षित है और खतरे को खत्म कर दिया गया है.
इराक में अमेरिकी KC-135 पर हमला
आपको बता दें कि यह टकराव नए नेता मुजतबा खामेनेई के दुश्मनों के पछताने वाले बयान के कुछ ही घंटों के बाद हुआ है. इसी के साथ इराक में ईराम समर्थित गुटों द्वारा एक अमेरिकी रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट (KC-135) को मार गिराने की खबर भी सामने आ रही है. अब इन खबरों के बाद दोनों देश अपनी सैन्य श्रेष्ठता का दावा कर रहे हैं. जिसके बाद खाड़ी में युद्ध का खतरा तेज हो गया है.
यह भी पढ़ें- एस. जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान ने भारतीय जहाजों के लिए खोला दुनिया का सबसे खतरनाक समुद्री रास्ता
