अभी के समय में जेफरी एपस्टीन सबसे विवादित और चर्चित है. कई बड़े और फेमस चेहरों का नाम इस अपराधिक फाइल में देखने को मिला है. इसी बीच अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी का एक वीडियो लोगों के बीच काफी चर्चें में हैं. बता दें कि इस वीडियो में सार्वजनिक स्थान पर एक एक स्टैच्यू दिखाई दिया. इसके बाद से सोशल मीडिया के साथ राजनीति में भी हलचल देखने को मिल रही है.
बोट वाले सीन की तरह प्रदर्शित
दरअसल, इस स्टैच्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप और जेफरी एपस्टीन को दिखाया गया है. साथ ही इस स्टैच्यु को बड़े ही अलग-अलग तरीके से दिखाया गया है. इसमें दोनों का स्टैच्यु टाइटैनिक के फेमस बोट वाले सीन की तरह प्रदर्शित किया गया है.
यह वहीं सीन है, जिसमें जैक और रोस जहाज पर हाथ फैला कर दिखते हैं. उसी तरह इस स्टैच्यु में दोनों को जहाज के आगे वाले हिस्से में बाहें फैलाए हुए दिखाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक स्टैच्यू बिना आधिकारिक घोषणा के नेशनल मॉल पर दिखाई दिया है. स्टैच्यू के नीचे King of the World लिखा हुआ है. साथ ही स्टैच्यू के पट्टी में एक तंज कसते हुए संदेश भी लिखा हुआ है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से लोगों के बीच वायरल हो रहा है. कई लोग इसको आपत्तिजनक बता रहे है. तो वहीं, कई लोगों का कहना हैं कि यह बहुत ही अच्छा तरीका है. कुछ लोग तो इसे तंज कसने का एक अहम तरीका बता रहे हैं. स्टेच्यु में लड़की की जगह पर जेफरी एपस्टीन को दिखाया गया है. वहीं, लड़के के रूप में डोनाल्ड ट्रंप को दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें: बादशाह vs अपर्णा यादव: ‘टटीरी’ गाने के बोल पर छिड़ा घमासान, यूपी में सिंगर के बॉयकॉट की तैयारी
