बिहार से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसने लोगों के मन में रिश्तों को लेकर सवाल खड़ा कर दिए है. दरअसल, शेखपुरा जिले में एक चाचा ने अपनी शादीशुदा भतीजी के साथ रेप कर उसका वीडियो पति को भेज दिया है. वीडियो पति को भेजने के बाद ससुराल वाले नाराज हो गए, जिसके बाद युवती के साथ मारपीट करके घर भेज दिया. मामला चेवाड़ा थाना क्षेत्र का है.
पीड़िता ने करवाया मुकदमा दर्ज
महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने अपने चाचा के खिलाफ में मुकदमा दर्ज करवाया है. पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था, जिसके बाद उसके चाचा उसके घर घुस गए और उसके साथ रेप को अंजाम दिया. साथ ही आरोपी चाचा ने अपनी भतीजी का वीडियो भी बना लिया था.
आरोपी चाचा ने भतीजी के साथ दो साल तक ब्लैकमेल कर रेप किया. वह अपनी भतीजी को वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देता था. बाद में पीडिता की फरवरी में शादी हो गई. हद तो लेकिन तब हो गई, जब भतीजी की शादी होने के बाद भी चाचा ने संबंध बनाने के लिए बोला. हालांकि, पीड़िता इस बार अपने लिए खड़ी हुई और यौन संबंध बनाने के लिए इंकार कर दिया.
इसी बात से गुस्सा होकर चाचा ने भतीजी के पति को वीडियो भेज दिया. वीडियो देख ससुराल वालों और पति ने नाराज होकर उसे छोड़ दिया. वहीं, आरोपी चाचा घर से फरार हो गया है. छापेमारी कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर रही है.
ये भी पढ़ें: मातम में बदलीं शादी की खुशियां! चलती बारात के बीच हुआ विवाद, पीट-पीटकर की व्यक्ति की हत्या
