उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से मानवता को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक तरफ लोग डॉक्टर को भगवान को दर्जा देते हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ एक वृद्ध महिला को डॉक्टर द्वारा अस्पताल से धक्का मारने का वीडियो सामने आ रहा है. वीडियो के वायरल होते ही लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं.
फ्रेक्चर दिखाने गई थी महिला
दरअसल, करनपुर गांव के जहानागंज थाना क्षेत्र में 85 वर्षीय वृद्ध महिला सावित्री सिंह गिर गई थी, जिसके कारण उनका हाथ पूरी तरीके से फ्रैक्चर हो गया था. इसी वजह से वह बेटे देवेंद्र सिंह के साथ स्वास्थ्य को दिखाने गई थी. आर्थो सर्जन डा. विनोद कुमार, जो कि कमरा नंबर 26 में बैठते है. उनके पास वह दिखाने के लिए गई थी.
भीड़ न होने पर भी देखने से किया मना
ओपीडी में भीड़ नहीं थी, लेकिन फिर भी डॉक्टर ने उनका इलाज करने से मना कर दिया. वृद्ध महिला उनसे गिड़गड़ाते हुए इलाज के लिए बोलते गई, लेकिन फिर भी उन्होंने सावित्री सिंह को नहीं देखा. इसके बाद सावित्री सिंह के बेटे देवेंद्र सिंह ने भी डॉक्टर से गुहार लगाई, लेकिन फिर भी उन्होंने उन्हें देखना से मना कर दिया.
मां और बेटे के बार-बार कहने से डॉक्टर इतना ज्यादा गुस्सा हो गया कि उसने हाथ पकड़कर 85 साल की वृद्ध महिला को बाहर निकाल दिया. वहीं, हद तो तब हो गई. जब उनके सहयोगी, देवेंद्र को पीटने लगे. धीरे-धीरे वहां मौजूद बाकी कर्मचारी भी जमा हो गए. मामले को गरमाता देख डा.विनोद तुरंत मौका मिलते ही गायब हो गए.
पुलिस को दी गई जानकारी
पूरी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत किया और डॉक्टर के ऊपर जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया. साथ ही SIC ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि यह प्रकरण संज्ञान में आया मामला है. इसके लिए टीम गठित की गई है, जो सीसीटीवी फुटेज को देख मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी.
ये भी पढ़ें; मातम में बदलीं शादी की खुशियां! चलती बारात के बीच हुआ विवाद, पीट-पीटकर की व्यक्ति की हत्या
