डेंटल क्षेत्र में अपना करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके है. अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द इसका फार्म भर लें. इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म शुरू किया जा चुका है. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू हो चुकी है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द वह इस फार्म कर भर लें. इसको भरने की अंतिम तिथि 30 मार्च है.
इच्छुक उम्मीदवार इस तरह कर सकते हैं आवेदन
इसके लिए आपको इनकी अधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाना है.
होमपेज पर आपको NEET MDS Registration 2026 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं. लॉगिन करने के बाद NEET MDS 2026 फॉर्म को भरें. उसमें मांगी गई सारी जानकारी और इमेंज को फॉर्मेट में डालने के बाद आवेदन शुल्क को भरे.
फार्म को जमा करने के बाद एक कॉपी उसकी जरूर डॉउनलोड करके रख लें.
कब होगी परीक्षा
इस एग्जाम की परीक्षा की तारीख 2 मई 2026 तय की गई है. परीक्षा पूरी तरीके से कंप्यूटर पर आधारित है. एक ही शिफ्ट में बच्चों की परीक्षाओं को करवाया जाएगा.
बात करें टाइमिंग की तो, वह दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक है. 3 घंटे बच्चों की इस एग्जाम को देने के लिए दिया जाएगा. इसका परिणाम बच्चों को 2 जून 2026 में मिल जाएगा.
योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस BDS की डिग्री.
DCI या राज्य डेंटल काउंसिल से 12 महीने की इंटर्नशिप और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य.
अगर 31 मई 2026 तक इंटर्नशिप पूरी नहीं होगी तो वह परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे.
आवेदन शुल्क कितना है
GENERAL, OBS और EWS- 3500 रुपये
SC, ST और PwD- 2500 रुपये
ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान अब नहीं करेगा बर्दाश्त…’, अफगानी हमलों से बौखलाया पाकिस्तान, राष्ट्रपति जरदारी बोले- क्रॉस कर दी रेड लाइन
