उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, शादी सामारोह के भात के कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया था. 19 फरवरी के दिन भात के कार्यक्रम के दौरान किशोर के हाथों की गई फायरिंग में एक 8 साल के बच्चे रिंयाश के सिर पर गोली लगी थी. बच्चे की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. हालांकि, इस मामले ने अब नया मोड़ लिया है. रियांश के परिवार वालों से मिलने वाली धमकी की वजह से आरोपी के भाई ने एक बड़ा कदम उठा लिया है.
आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोतवाली नगर क्षेत्र के सुनारों वाली गली के निवासी रोबिन वर्मा और उसके बेटे को कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा हैं कि इस घटना के बाद से आरोपी रोबिन वर्मा के बड़े भाई विवेक वर्मा गंभीर मानसिक तनाव में आ गए थे. वह बार-बार घायल बच्चे के परिवार से समझौते करने के लिए कह रहे थे, लेकिन पीड़ित बच्चे का परिवार इसके लिए तैयार नहीं था.
विवेक को बार-बार जान से मार देने की धमकी
आरोप है कि घायल रियांश के रिश्ते में बाबा लगने वाले हरीश वर्मा विवेक को बार-बार जान से मार देने की धमकी देते थे. इन्हीं चीजों से तंग आकर विवेक वर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड की कोशिश की. अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि रियांश के बाबा बार-बार उन्हें धमकी देते और डेढ़ करोड़ रुपये की मांग करते थे. विवेक शर्मा के पास कॉल रिकार्ड भी थे, जिसमें रियांश के बाबा द्वारा दुकान खोलने या हाईकोर्ट से जमानत कराने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी.
12 मार्च के दिन भी रियांश के बाबा और विवेक शर्मा के बीच में बात हुई थी. उसी बात को लेकर वह इतना तनाव में चले गए थे कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने की कोशिश की. विवेक शर्मा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने रियांश के बाबा की दी गई धमकियों के बारे में बताया.
ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट से निकले भारत के जहाज! इंडियन नेवी कर रही दोनों की निगरानी, जानें कब पहुंच जाएंगे भारत
