मिडल ईस्ट में चल रही जंग के कारण सभी देश पर काफी प्रभाव पड़ते हुए दिखाई दे रहा है. सभी जगह घरेलू गैस की कमी के कारण काफी परेशानी हो रही है. कई होटल पूरी तरीके से बंद हो गए है. तो वहीं, कुछ होटल में गैस के कारण खाना महंगा कर दिया है.
गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. तो वहीं, पंजाब में गैस एजेंसी के बाहर लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार करने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई.
गैस नहीं तो कोयला सही
इसी बीच एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, लखनऊ विश्वविद्यालय की कैंटीन में सिलेंडर खत्म होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, गैस के खत्म हो जाने के कारण कोयले की अंगीठी के सहारे खाना बनाया जा रहा है. बच्चों को डर लग रहा हैं कि पहले ही हालत खराब है. अगर गैस के दाम बढ़ गए तो उन्हें और परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
आम आदमी पार्टी के नेता धरने पर
इसी बीच कई नेता गैस संकट को लेकर एक दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे है. आम आदमी पार्टी भी अब मैदान में आ चुकी है. बता दें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी जिलाधिकारी कार्यालय के पास प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है. सभी को इको गार्डन में भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: खाना खाते समय बात करना पड़ा भारी, रसगुल्ला खाने से व्यक्ति की मौत
