झारखंड के जमशेदपुर से एक अजीब मामला सामने आ रहा है . दरअसल, यहां पर एक व्यक्ति की शादी समारोह में रसगुल्ला खाने के कारण मौत हो गई है. इस मामले के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी पंचायत, मलियंता गांव की है. मृत व्यक्ति की पहचान 41 साल के ललित सिंह के रूप में की गई है.
रसगुल्ला उनके गले में फंसा
जानकारी के अनुसार ललित कुमार शादी सामारोह में आमंत्रित थे. वह शादी में खाना खाने के बाद रसगुल्ला खा रहे थे. अचानक की वह रसगुल्ला उनके गले में फंस गया. उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उनकी हालत काफी खराब होने लगी. हालांकि, वहां खड़े लोगों ने रसगुल्ला निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन फिर भी रसगुल्ला नहीं निकल पाया.
बात करते-करते खाया रसगुल्ला
हालत खराब होने के बाद सभी लोग उन्हें एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टरों ने बताया कि खाना खाते समय बोलने की वजह से खाना, खाने की नली के बजाए, सांस लेने वाली नली में चला गया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: Assembly elections: थोड़ी देर में बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान! EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
