हैदराबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. दरअसल, यहां एक लड़की के शादी से मना कर देने पर युवक द्वारा hiv संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया गया है. बताया जा रहा हैं कि युवक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार ओर लड़की ने इस शादी से इंकार कर दिया था.’
लड़का खुद पहले से था संक्रमित
हालांकि, इस घटना एक चौंकाने वाला सच सामने आया है. दरअसल, जांच में पाया गया कि युवक ने जो संक्रमित खून लड़की को लगाया, वह उसका अपना था. बताया जा रहा हैं कि लड़की के माता- पिता को पता लग गया था कि लड़का hiv से संक्रमित है. इसी कारण से उन्होंने अपनी बेटी की शादी युवक से तोड़ दी, लड़का और लड़की आपस में रिश्तेदार है.
युवक की उम्र 24 वर्ष है. वह IT कम्पनी में ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर के पद पर कार्य कर रहा था. लड़की ने जब शादी करने से इंकार कर दिया, तो उसने अपने शरीर से निकाला हुआ खून उसको इंजेक्ट कर दिया.
पुलिस कार्रवाई में जुटी
पुलिस अब आगे की जानकारी इकट्ठा कर रही है. साथ ही लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है और उसपर निगरानी रखी जा रही है.
वही, आरोपी युवक पर अटेम्प्ट टू मर्डर का केस दर्ज किया गया है. लड़के पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Assembly elections: थोड़ी देर में बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान! EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
