Assembly Election 2026 Date: 5 राज्यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल का चुनावी शेड्यूल जारी हो गया. EC की PC में इसकी घोषणा हुई है.
चार राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश चुनावी तारीख का एलान
- केरल- 9 अप्रैल
- असम- 9 अप्रैल
- पुदुचेरी- 9 अप्रैल
- तमिलनाडु- 23 अप्रैल
- पश्चिम बंगाल- 23 और 29 अप्रैल
- नतीजे- 4 मई
Assembly Election Date 2026: किस राज्य में क्या है आंकड़े
पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं
असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता है
केरल में 2.70 करोड़ मतादाता हैं
केरल में 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं
असम में 31 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं
25 लाख चुनाव अधिकारी तैनात किए गए हैं
5 राज्यों में 17.4 करोड़ वोटर हैं
5 राज्यों में 218870 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं
8.5 लाख सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए गए हैं
काउंटिग के लिए 40 हजार कर्मचारी नियुक्त किए गए
पुडुचेरी में 5 लाख महिला मतदाता है.
5 राज्यों में 17.4 करोड़ लोग वोट करेंगे: CEC
CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हमने पांच राज्यों में चुनाव कराने के लिए सभी पार्टियों से सुझाव लिया है. सभी पांच राज्यों से 17 करोड़ 40 लाख लोग वोट डालेंगे.
पांच राज्यों में 25 लाख चुनावी अफसर तैनात होंगे
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंCEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, “हमने पांचों राज्यों के लिए 25 लाख अफसरों की तैनाती की है. इसमें 8.5 लाख सुरक्षा बल भी तैनात होंगे. इसमें 2 लाख 18 हजार पोलिंग बूथ तैयार किया जाएगा.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘अंतिम सूची के अनुसार
असम में लगभग 2.25 करोड़
केरल में 2.7 करोड़
पुडुचेरी में 9.44 लाख
तमिलनाडु में 5.67 करोड़
पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को जारी अंतिम सूची में 6.44 करोड़ मतदाता हैं
इन सभी राज्यों विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी (SIR) के तहत, चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां भी जारी कर दी गई हैं.
