गुजरात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक मां के द्वारा बेटे के अवैध संबंध में रोक टोक करने पर बेरहमी से हत्या कर दी है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है.
सूरत में सनसनीखेज मामला
दरअसल, हमीदा अपने दो बेटों के साथ में सूरत में रह रही थी. छोटे बेटे का नाम परवेज है. परवेज का अपनी भाभी के साथ में अवैध सबंध चल रहा था. भाभी का नाम शबाना है. दोनों के अवैध संबंध होने की भनक हमीदा को काफी पहले से ही थी.
हमीदा ने कई बार अपने बेटे को रोकने की भी कोशिश की थी. बार-बार मां के मना करने के कारण वह काफी गुस्सा हो गया था. इसी वजह से उसने अपनी भाभी, भाभी के पिता संग मां को मारने का प्लान बनाया. सभी ने मिलकर 10 मार्च के दिन हमीदा की गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर 11 मार्च को प्लास्टिक को बोरे में भरकर शव को मंदिर के पास में फेंक दिया था.
खुद की की मां के लाप्ता होने की शिकायत
हद तो तब हो गई जब अपनी ही मां को खुद मारकर उसने पुलिस को भी खुद ही शिकायत दर्ज करवाई. उसने अपनी मां के गायब होने की खबर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई. हालांकि, पुलिस ने शव मिलने के बाद हर एक पहलू से मामले की जांच की. पुलिस ने जांच में बोरे की रस्सी परवेज के घर में पाई.
शक के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. हालांकि, दोनों ने पूछताछ में कुछ भी नहीं बताया. धीरे-धीरे सख्ती बरतने के बाद दोनों ने पुलिस के सामने मां की हत्या को कबूल लिया.
साथ ही शबाना के पिता को प्लास्टिक में शव ले जाते हुए देखा गया. हालांकि, वह बिहार भाग रहे थे, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस स्टेशन को सूचना देकर उसे पकड़ लिया.
पूछताछ के दौरान दोनों में से किसी ने भी मां को मारने पर शौक नहीं जताया. पुलिस दोनों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें: शादी के मंडप में पुलिस की एंट्री… उठा ले गई गैंगस्टर दूल्हा, दुल्हन ने लगाई गुहार
