पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव के कम करने के लिए अब चीन ने मध्यस्थता की कमान को संभाला है. चीन दोनों देशों के बीच हालातों को सुधारने के लिए जमीनी स्तर पर कोशिश कर रहा है.
चीन ने संभाली मध्यस्थता की कमान
मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब दुनिया पर दिखाई देने लगा है. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी एक दूसरे के ऊपर लगातार हमले कर रहे हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच में अब चीन ने मध्यस्थता की कमान को संभाला है.
चीन कर रहा तनाव कम करने की कोशिश
आपको बता दें कि चीन के विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया है कि दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए चीन कोशिश कर रहा है. चीन का दावा है कि उसका एक विशेष दूत लगातार दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है. आपको बता दें कि इस प्रोसेस को शटल डिप्लोमेसी कहा जा रहा है. इसका लक्ष्य दोनों देशों के बीच बातचीत का रास्ता खोलना और तनाव के कम करना है.
जमीनी स्तर पर तेज की बातचीत
चीन अब त्रिपक्षीय संवाद सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है, जिससे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भरोसे को बहाल किया जा सके. जानकारी के मुताबिक चीन ने जमीनी स्तर पर भी बातचीत तेज कर दी है. चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक अफगानिस्तान और पाकिस्तान में मौजूद चीनी एंबेसी लगातार एक-दूसरे से संपर्क में हैं. चीन का कहना है कि वह क्षेत्रीय स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है.
लगातार कोशिश कर रहा चीन
चीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच के तनाव को कम करने के लिए चीन लगातार सक्रिय प्रयास कर रहा है. चीन का मानना है कि क्षेत्र में शांति होना सिर्फ इन दोनों देशों के लिए नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की सुरक्षा और हितों के लिए जरूरी है. फिलहाल की स्थिति में पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों देश एक दूसरे के ऊपर हमले कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- बलिया में दर्दनाक हादसा! कमर्शियल जगह पर लगी भीषण आग; महिला और उसके बेटे की मौत
