पाकिस्तान ने काबुल में अब तक की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक की है. इस हमले में 400 बेकसूर लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 लोग घायल हुए हैं. अफगानिस्तान ने इस हमले का करारा जवाब देने का दावा किया है.
पाकिस्तान ने काबुल में की एयरस्ट्राइक
इन दिनों में दुनिया में अलग हालात दिखाई दे रहे हैं. मिडिल ईस्ट में जंग लगातार जारी है, तो वहीं इधर पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी एक दूसरे के ऊपर लगातार हमले कर रहे हैं. दोनों देशों के बीच पिछले लगभग 10 दिनों से युद्ध लगातार जारी है. आपको बता दें कि कल रात पाकिस्तान ने ऑपरेशन गजब लिल हक के तहत अब तक की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तान ने इस एयरस्ट्राइक को काबुल में किया है.
400 आम नागरिकों की मौत
इस हमले में एक अस्पताल को भी निशाना बनाया गया है. अफगानी अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 400 नागरिकों की मौत हो गई है, वहीं लगभग 250 लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तान ने इस हमले को सैन्य ठिकानों के ऊपर की गई कार्रवाई बताते हुए फुटेज भी जारी किए हैं. अफगानिस्तान के ऊपर हुए इस हमले के बाद इस्लामिक एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि अब पाकिस्तान के साथ बातचीत या फिर कूटनीति का समय खत्म हो गया है.
काबुल पर हमला तो निशाना इस्लामाबाद
जबीहुल्लाह मुजाहिद का कहना है कि इस एयरस्ट्राइक का बदला अफगानिस्तान जरूर लेगा. आपको बता दें कि अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने पहले ही कह दिया था, कि अगर काबुल पर हमला हुआ, तो उनका निशाना इस्लामाबाद होगा. आपको बता दें कि जवाब में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद, क्वेटा और रावलपिंडी में मौजूद सेना के ठिकानों पर हमले का दावा किया था.
अफगानिस्तान देगा करारा जवाब
दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. आपको बता दें कि इससे पहले पाक राष्ट्रपति ने कहा था कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के लोगों को निशाना बनाकर रेड लाइन क्रॉस कर दी है. इस बयान के बाद में पाकिस्तान की तरफ से काबुल पर भारी बमबारी की गई है. अब इस हमले के बाद अफगानिस्तान बौखला गया है, तालिबान का कहना है कि इस हमले का करारा जवाब जरूर देंगे.
यह भी पढ़ें- आतंकवाद पर NIA की बड़ी कार्रवाई! म्यांमार में आतंक की ट्रेनिंग देने वाले आरोपी गिरफ्तार, हत्थे चढ़े 7 विदेशी नागरिक
