अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयानों से चर्चें में आ गए है. दरअसल, जंग के बीच में राष्ट्रपति ने प्रेस ब्रीफिंग की है. उन्होंने कहा है कि वह क्यूबा को किसी तरह से लेने की सोच रहे हैं. इस समय में उनकी तरफ से ऐसा बयान आना काफी चिंताजनक है.
बता दें कि अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा है कि क्यूबा अभी के समय में काफी कमजोर देश है. अगर वह चाहें तो आसानी से इस चीज का लाभ उठा ले. उनके इस बयान के बाद में क्यूबा में डर का माहौल है.
क्यूबा में बिजली पूरी तरीके से ठप
दरअसल, क्यूबा की कुल आबादी 9.6 करोड़ की है. वहां पर काफी महीने से तेल की आपूर्ति बंद है. क्यूबा को पहले वेनेज़ुएला से तेल मिलता था, लेकिन अब वह रुक गया है. इसके कारण उन्हें ईधन नहीं मिल पा रहा है. ईधन आपूर्ति सही से न मिल पाने के कारण सोमवार के दिन में वहां की पूरी लाइट गायब हो चुकी है.
क्यूबा की इस हालत के बाद वहां के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़ कैनेल ने कहा हैं कि देश को पिछले तीन महीनों में बड़ा ईंधन शिपमेंट नहीं मिल पाने के कारण बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है. धीरे-धीरे रोजमर्रा के जीवन पर भी प्रभाव पड़ रहा है.
ट्रंप ने जताई क्यूबा पर हक जताने की चाह
इसके बाद में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा हैं कि मैं सोचता हूं अगर मैनें क्यूबा लिया तो मुझे सम्मान मिलेगा. मैं चाहे तो क्यूबा के साथ कुछ भी कर सकता हूं. क्यूबा अभी के समय में काफी कमजोर देश है. मैं चाहे तो उसे आसानी से आजाद भी करा सकता हूं.
बता दें ट्रंप पूरी तरीके से इस मौके का फायदा उठाने में लगा हुआ है. वह पहले ही देश पर आर्थिक दबाव बना चुका है. वह ऐसा इसलिए करना चाहता हैं ताकि किसी तरह वहां राजनीतिक बदलाव के लिए दबाव पडता रहे.
ये भी पढ़ें: आतंकवाद पर NIA की बड़ी कार्रवाई! म्यांमार में आतंक की ट्रेनिंग देने वाले आरोपी गिरफ्तार, हत्थे चढ़े 7 विदेशी नागरिक
