मिडिल ईस्ट में जंग के हालातों के बीच से नंदा देवी भी LPG गैस को लेकर होर्मुज स्ट्रेट को पार करके भारत पहुंच गया है. नंदा देवी गुजरात के वाडीनार बंदरगाह पर पहुंच गया है, जिससे गैस की सप्लाई स्थिर होने की उम्मीद है.
भारत पहुंचा नंदा देवी
होर्मुज स्टेट को पार करने के बाद शिवालिक जहाज भारत में पहुंच गया. अब शिवालिक के बाद नंदा देवी भी LPG गैस को लेकर भारत पहुंच गया है. आपको बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट को पार करके नंदा देवी वडीनार बंदरगाह पहुंच गया है. जानकारी के मुताबिक नंदा देवी जहाज अपने साथ 47 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाया है. यह जहाज गुजरात के वाडीनार बंदरगाह पहुंच गया है.
शिवालिक पहुंच गया था पहले
आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में जंग के हालातों के चलते होर्मुज स्ट्रेट को पार करके भारत आने वाला यह दूसरा जहाज है. इससे पहले दूसरा LPG टैंकर शिवालिक गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 46 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गैस लेकर पहुंचा था. शनिवार को जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने जानकारी दी थी कि शिवालिक और नंदा देवी 16 और 17 मार्च को भारत में पहुंच जाएंगे.
फारसी खाड़ी में थे 24 जहाज
विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया था कि फारसी खाड़ी के इलाके में मौजूद सभी भारतीय सेलर सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा था कि पिछले 24 घंटों में किसी भी तरह की घटना की उनके साथ में कोई रिपोर्ट नहीं आई है. आपको बता दें कि फारसी खाड़ी में तिरंगे वाले 24 जहाज मौजूद थे. इन जहाजों में से शिवालिक और नंदा देवी सुरक्षित रूप से भारत आ गए हैं.
LPG सप्लाई स्थिर होने की उम्मीद
इन दोनों जहाजों के देश में पहुंचने के बाद LPG गैस की सप्लाई के स्थिर होने की उम्मीद जताई जा रही है. आपको बता दें कि कई शहरों में गैस सिलेंडर को लेकर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. लोगों के अंदर गैस सप्लाई बंद होने को लेकर काफी डर बैठ गया है. इन जहाजों के भारत पहुंचने के बाद लोगों के डर को भी दूर किया जा सकेगा. फिलहाल भारत में LPG सप्लाई के स्थिर होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- ‘अब पाकिस्तान से बातचीत का समय खत्म…’, काबुल पर एयरस्ट्राइक के बाद बोला अफगानिस्तान; हमले का देंगे करारा जवाब
