चैत्र नवरात्र जल्द ही शुरू होने वाले हैं. 9 दिनों तक चलने वाला यह पर्व 19 मार्च से शुरू होने वाला है. इन 9 दिनों पर कई लोग व्रत रखते हैं. साथ ही मां दुर्गा के 9 रुपों की पूजा भी की जाती है. इन्हीं, सब चीजों को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में कई निर्देश जारी किए गए है.
मीट और मछली की दुकानों को बंद रखने के सख्त निर्देश
दरअसल, वाराणसी प्रशासन ने नवरात्र के दौरान में मीट और मछली की दुकानों को बंद रखने के सख्त निर्देश दिए है. इसके अलावा कई मुख्य मंदिरों की तरफ जाने वाले रास्तों पर साफ सफाई के लिए भी निर्देश दिए है. ऐसा इसलिए ताकि भक्तों को पूजा पाठ के लिए साफ वातावरण मिल सके.
जानकारी के अनुसार चैत्र नवरात्रि की अवधि के दौरान वाराणसी शहरी क्षेत्र में मीट मछली की दुकानों को नहीं खोला जाएगा. वाराणसी नगर निगम ने इन आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है. साथ ही सभी प्राचीन मंदिर, जिस पर भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है, उन्हें स्वच्छ और साफ रखने के निर्देश जारी किए गए है. लोगों की आस्था और सात्विकता को बनाए रखने के लिए इन फैसलों को लिया गया है.
