मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालातों को देखते हुए दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ानों की लैंडिंग परमिशन को फिलहाल रोक दिया है. कई उड़ानों को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की परमिशन नहीं है.
मिडिल ईस्ट में फिर उड़ानें प्रभावित
मिडिल ईस्ट में हालातों के खराब होने और सैन्य तनाव के कारण एयरस्पेस और एयरपोर्ट ऑपरेशंस काफी प्रभावित हुए हैं. मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव का असर अब इंटरनेशनल हवाई यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है. मौजूदा हालातों को देखते हुए दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ानों की लैंडिंग परमिशन को फिलहाल रोक दिया है. बताया जा रहा है कि यह रोक अगली सूचना तक जारी रहेगी.
भारतीय फ्लाइट्स पर भी पड़ सकता असर
अथॉरिटी ने कहा है कि दुबई आने वाले और जाने वाले यात्री अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें. जानकारी के मुताबिक लैंडिग को रोकने का यह फैसला सुरक्षा के कारण लिया गया है. आपको बता दें कि दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी के इस फैसले का असर भारत से दुबई जाने वाली कुछ फ्लाइट्स के ऊपर भी पड़ सकता है. इस पूरे मामले में इंडिगो एयरलाइंस ने जानकारी दी है.
यात्रियों को मिलेगा रीबुकिंग या रिफंड का विकल्प
इंडिगो ने जानकारी देते हुए बताया है कि दुबई ने मौजूदा हालातों के कारण कुछ उड़ानों की लैंडिंग की परमिशन के लिए रोक लगा दी है. एयरलाइंस ने कहा है कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, उन्हें रिफंड या फिर दूसरी फ्लाइट में रीबुकिंग की सुविधा मिल जाएगी. आपको बता दें कि दुबई अंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है.
दुबई एयरपोर्ट ने लगाई लैंडिंग पर रोक
आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण एयरस्पेस और एयरपोर्ट ऑपरेशंस काफी प्रभावित हुए हैं. हालातों के खराब होने के कारण दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कुछ उड़ानों की लैंडिंग की परमिशन पर रोक लगा दी है. उड़ानों की लैंडिंग पर रोक लगने के बाद भारत की कुछ फ्लाइट्स पर भी इसका असर पड़ सकता है. दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा इस तरह का फैसला मौजूदा हालातों को देखते हुए लिया गया है.
