दिल्ली में आए दिन लोगों की स्टंटबाजी करने की खबर सामने आती रहती है. कई बार या तो वह स्टंट में खुद की जान लेते हैं. तो वहीं, कई बार दूसरे लोगों की जान के लिए खतरा बन जाते हैं. ऐसे में एक और चौंकाने वाला मामला लोगों के बीच सामने आ रही है. दरअसल, दिल्ली के दल्लापुरा इलाके में एक व्यक्ति की दिखावा करने के चक्कर में जान चली गई है. व्यक्ति की पहचान पवन(28) के रूप में की गई है.
पिस्टल से वीडियो बना रहा था युवक
जानकारी के अनुसार युवक वीडियो बना रहा था. वह अपने चचेरे भाई हिमांशु की लाइसेंस वाली पिस्टल को लेकर वीडियो बना रहा था. इसी बीच उसने उस पिस्टल के अंदर में मैगजीन डाला और अपने सीने के ऊपर लगा लिया. अचानक ही उसने ट्रिगर दबा दिया, जिसके बाद वह गोली सीधे उसके दिल पर लग गई. बता दें कि जिस भाई की बंदूक लेकर वह रील बना रहा था, वहीं भाई उसकी रील शूट करने में भी मदद कर रहा है.
पुलिस जांच में जुटी
गोली लगने के बाद में पवन को वसुंधरा एन्क्लेव के धर्मशिला अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को इसकी सूचना 16 मार्च के दिन अस्पताल से ही मिली. जिस समय पुलिस वहां पहुंची थी. पवन बेहोशी की हालत में था, लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मृत्यु हो गई.
पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई है, जिसके बाद वह पूरे मामले की हर एंगल से जांच करने में लग गई है. शुरूआती जांच में तो पुलिस ने गलती से ट्रिगर दबने के कारण होने वाली मौत को वजह बताया है. साथ ही पुलिस ने मोबाइल से लेकर सभी वस्तुओं को कब्जे में ले लिया है. इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के अंदर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
ये भी पढ़ें: वाराणसी नगर निगम का बड़ा आदेश: मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद!
