उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक आरोपी अदालत में पेशी के दौरान बाथरूम का बहाना करके पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया. मामले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बांदा जिले में एक कैदी पुलिस की पूरी टीम को चकमा देकर भाग गया. इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक कैदी को पुलिस की सुरक्षा के साथ अदालत में पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान कैदी ने बाथरूम जाने का बहाना किया.
बाथरूम जाने का किया बहाना
आपको बता दें कि अदालत में पेशी के दौरान कैदी ने बााथरूम जाने का बहाना किया और इसी दौरान वह मौका देखकर रफूचक्कर हो गया. कैदी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद पुलिस स्टाफ की सुरक्षा की पोल खुल गई. इस मामले के बाद पुलिस के बड़े ऑफिसरों को सूचना दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारी हरकत में आ गए.
चोरी के मामले में गया था जेल
जिले के एसपी पलाश बंसल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों को तैनात कर दिया है. पुलिस प्रशासन का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आपको बता दें कि पूरा मामला अतर्रा कोतवाली क्षेत्र का है. यहां मंडल कारागार बांदा से एक चोरी के आरोपी चुन्नू को पुलिस सुरक्षा के साथ अतर्रा अदालत में पेश किया गया था. चोरी का माल बरामद होने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया था.
‘जरा बाथरूम जाना है’
अदालत में पेशी के लिए आरोपी को पुलिस सुरक्षा के साथ लाया गया था. अदालत से बाहर निकलने के बाद आरोपी ने कहा जरा बाथरूम जाना है. जिसके बाद वह बाथरूम का बहाना करके पुलिस की टीम को चकमा देकर फरार हो गया. जब काफी समय तक आरोपी वापस नहीं लौटा, तो पुलिस टीम ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ भी पता नहीं लगा. इस मामले में SP ने 3 टीमों को आरोपी को पकड़ने के लिए तैनात किया है.
यह भी पढ़ें- अचानक थम गया दुबई का एयर ट्रैफिक! विदेशी एयरलाइंस की लैंडिंग परमिशन पर रोक, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
