पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर की गई एयरस्ट्राइक में 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 250 लोग घायल हुए हैं. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और इस हमले की कड़ी निंदा की है.
‘यह है कायराना हमला’
पाकिस्तान ने रात अफगानिस्तान के काबुल में अब तक की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक की है. इस हमले में लगभग 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, वहीं लगभग 250 लोग घायल हुए हैं. अफगानिस्तान के अस्पताल पर हुए हमले के बाद अब भारत ने इसकी कड़ी निंदा की है. भारत ने हमले को लेकर साफ कहा है कि यह कोई सैन्य कार्रवाई नहीं है, बल्कि बेकसूर लोगों के ऊपर एक कायराना हमला है.
भारत ने बताया कायराना हमला
भारत ने पाकिस्तान के हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह के हमलों में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया जा सकता है. भारत सरकार का कहना है कि पाकिस्तान इस हमले को छिपाने की कोशिश भी करेगा. भारत ने अफगानिस्तान में हुए इस हमले को बर्बर, कायराना और अमानवीय हिंसा बताया है. भारत ने कहा है कि पाकिस्तान इस हमले को ऑपरेशन बताकर पीछे हटने को तैयार है, लेकिन यह सीधे तौर पर मासूम नागरिकों पर हमला है.
पाकिस्तान को देना होगा जवाब
भारत ने इस हमले को लेकर कहा है कि यह कोई मिलिट्री ऑपरेशन नहीं है. पाकिस्तान को इस हमले का जवाब देना होगा. भारत का कहना है कि पाकिस्तान के इस हमले से इलाके में तनाव और भी ज्यादा बढ़ सकता है. भारत ने कहा है कि यह हमला रमजान के महीने में हुआ है, यह महीना शांति और इंसानियत की बात वाला पाक महीना होता है. इस महीने में अस्पताल पर हमला बेहद शर्मनाक है.
जिम्मेदारों के खिलाफ हो कार्रवाई
भारत ने दुनिया के बाकी देशों से भी इस मामले को हल्के में न लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है. भारत ने अफगानिस्तान में मारे गए लोगों के लिए शोक जताया है और घायलों के जल्दी ठीक होने की दुआ की है. भारत ने अंत में अफगानिस्तान के साथ खड़े होने की बात कही है. भारत ने साफ कहा है कि अस्पताल पर इस तरह का हमला किसी भी स्थिति में सही नहीं ठहराया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- ‘जरा बाथरूम जाना है…’, पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हुआ कैदी, अदालत के बाहर बनाया बहाना
