मुंबई से एक चौंकाने वाला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक पारिवारिक विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया है. बता दें कि यहां एक पति ने अपनी पत्नी को गुस्से में ट्रेन के आगे धकेल कर मौत के घाट उतार दिया है. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद में सनसनी फैल गई है. मृत महिला की पहचान 36 साल के पुष्पा के रूप में की गई है.
राजकुमार ने मौके का फायदा उठा की हत्या
जानकारी के अनुसार मृतका का अपने पति राजकुमार गुप्ता के संग कई दिनों से विवाद चल रहा था. इसी वजह से मृतका के भाई कमलेश कुमार गुप्ता अपनी बहन और उसके 15 साल के बेटे को लेने के लिए आए हुए थे. पति पेशे से इलेक्ट्रीशियन था. 14 मार्च के दिन पर जब वह दोनों जाने वाले थे. उस दिन पर भी पति और पत्नी के बीच में विवाद हुआ था. पत्नी ने परेशान होकर पति के खिलाफ में केस भी दर्ज कराया था. उसके बाद वह स्टेशन के लिए रवाना हो गए थे. पुष्पा , उसका 15 साल का बेटा और पुष्पा का भाई तीनों रेलवे स्टेशन पर जा चुके थे. वह दोनों को गांव ले जाने के लिए आया हुआ था. स्टेशन पर कमलेश को याद आया कि वह अपनी आर्मी आईडी कार्ड को घर पर भूल गया है. वह वहां पर अपनी बहन को छोड़ कर अपने भतीजे के संग कार्ड को लेने के लिए चला गया था.
इसी बीच राजकुमार ने मौके का फायदा उठाया और दोनों को घर में ही बंद कर दिया. दोनों को बंद करने के बाद वह खुद मुलुंड स्टेशन की ओर रवाना हुआ. वहां उसने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने में धक्का दे दिया. वहां मौजूद यात्रियों द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद पुष्पा को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. आरोपी पति मौके से तुरंत फरार हो चुका था.
कमलेश ने पड़ोसी की मदद से कमरे का गेट खुलवाया और पुलिस को इस घटना की शिकायत की. पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने तुंरत कार्रवाई की. आरोपी पति को सूरत से पकड़ा गया और उसके खिलाफ में BNS की धारा 103 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: अचानक थम गया दुबई का एयर ट्रैफिक! विदेशी एयरलाइंस की लैंडिंग परमिशन पर रोक, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
