बॉलीवुड के कई गानें अभी चर्चा का विषय बने हुए है. इसी बीच नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना सरके चुनर भी लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. गाने पर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि इसे तुरंत सभी जगहों के हटाना पड़ा. लोगों का कहना था कि इस गाने का मतलब काफी ज्यादा बेकार है. वहीं, एक तरफ लोग गाने को लिखने वाले पर भी काफी ज्यादा टिप्पणी करते दिखाई दे रहे थे.
गाने को लिखने वाले ने दी प्रतिक्रिया
विवाद के ज्यादा बढ़ने के बाद रकीब आलम ने प्रतिक्रिया दी है. रकीब आलम ने पोस्ट करके लोगों को बताया कि इस गाने के एक भी बोल उन्होंने नहीं लिखा है. उन्होंने डायरेक्टर की तरफ से जो काम कहा गया था वहीं किया है. उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि इस गाने के हर शब्द डायरेक्टर के द्वारा लिखे गए ओरिजिनल कन्नड लिरिक्स का अनुवाद है. उन्होंने बस सभी चीजों का अनुवाद किया है.
अगर किसी को भी इससे ठेस हुआ है. तो उनका ऐसा कोई भी उद्देश्य नहीं था. अगर किसी की भावना को ठेस हुआ है. तो मैं उस से दिल से खेद व्यक्त करता हुआ.
गाने की लिरिक्स पर कई बड़े सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है. अरमान मलिक ने कहा कि मैं निराश हूं कि सॉन्गराइटर इतने नीचे गिर चुके हैं.
यह गाना केडी: द डेविल का है. हालांकि, विवादों के बाद इस गानें को हटा दिया गया है. सोशल मीडिया पर लोग जमकर डॉयरेक्टर और सॉन्ग राइटर को ट्रोल कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Rajasthan में मेडिकल विभाग की बड़ी कार्रवाई, जांच के दौरान हुए बड़े खुलासे
