गोवा में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखी. इस फिल्म में दिखाया गया कि पार्टी के नेताओं के ऊपर मुकदमा चलाकर उन्हें साजिश के साथ जेल भेज दिया जाता है.
गोवा में अरविंद केजरीवाल ने देखी फिल्म
गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर लगभग सभी पार्टियां अपने प्रचार में लग गई हैं. गोवा में सियासी हलचल के बीच हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ में एक डॉक्यूमेंट्री देखी है. जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में पार्टी के नेताओं के ऊपर मुकदमा चलाकर उन्हें फंसाकर जेल भेजने की साजिश को दिखाया गया है.
यह कहानी किसी नेता की नहीं- केजरीवाल
इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक नई राजनीति को रोकने की कोशिश की जाती है. इस फिल्म के खत्म होने के बाद AAP के कार्यकर्ताओं में सच्चाई के साथ खड़े होने का एक नया संकल्प दिखाई दिया. इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा कि यह पूरी कहानी किसी एक नेता की नहीं बल्कि उस सोच की है, जिसे दबाने की कोशिश की जाती है.
स्थानीय भाषा में तैयार की गई फिल्म
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाकर जेल में डाला गया है. उन्होंने कहा कि यह सब करके जनता के बीच शक पैदा करने की कोशिश की गई, लेकिन इसके बाद भी पार्टी का एक भी नेता टूटा नहीं है. जानकारी के मुताबिक पार्टी ने इस फिल्म के संदेश को पूरे गोवा में फैलाने का प्लान बनाया है. बताया जा रहा है कि अब इस फिल्म को गोवा की स्थानीय भाषा कोंकणी में तैयार किया गया है.
विधानसभा चुनाव में बन सकता आंदोलन
बताया जा रहा है कि इस फिल्म को पार्टी गोवा के हर कस्बे में ले जाएगी. इसका मकसद साफ है कि पार्टी का हर नेता यह कह सके कि उसके नेता कट्टर ईमानदार हैं. यह अभियान 2027 विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में एक बड़ा जन-आंदोलन बन सकता है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बन रहा यह माहौल दिखाता है कि गोवा में AAP एक मजबूत विकल्प के साथ उभर रही है.
यह भी पढ़ें- गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सदन में मौजूद थे कई विधायक-मंत्री, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
