राजधानी दिल्ली के पालम में एक इमारत में आग लग गई. इस हादसे में 3 बच्चों सहित 7 लोगों की जलकर मौत हो गई. वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं.
इमारत में लगी आग
राजधानी दिल्ली से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. दिल्ली के पालम में एक इमारत में आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक इस पांच मंजिल इमारत में आग लगने के कारण 7 लोगों की जलकर मौत हो गई. इसी के साथ इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबरें भी सामने आई हैं. घटना में मरने वाले लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं. इस हादसे में 3 बच्चों की भी मौत हो गई है.
7 लोगों की जलकर मौत
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के पालम में एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं. जानकारी के मुताबिक इस हादसे के बाद इमारत के अंदर से लगभग 3 लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है. मामले में मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक सबसे पहले आग इमारत के बेसमेंट में लगी थी.
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
बताया जा रहा है कि आग पहले इमारत के बेसमेंट में लगी थी, जिसमें कपड़े और कॉस्मेटिक्स के कई स्टोर मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर कई रिहायशी फ्लैट हैं, जिनमें लोग रहते हैं. जैसे ही इस हादसे की जानकारी प्रशासन को मिली, तो तुरंत ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया है. मौके पर लगातार रेस्कयू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- गोवा में सियासी भूचाल! केजरीवाल ने दिखाई ‘साजिश’ पर बनी फिल्म; दे दिया आरोपों का जवाब
