पाकिस्तान में बुधवार रात को तेज बारिश और तूफान आया. इसका असर सबसे ज्यादा कराची में देखने को मिला है. इस आंधी-तूफान के कारण यहां 19 लोगों की मौत हो गई है.
पाकिस्तान में भारी बारिश-तूफान
पाकिस्तान में बुधवार रात को अचानक से मौसम का मिजाज बदला है. पाकिस्तान में मौसम बदलने के कारण तबाही का मंजर देखने को मिला है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज तूफान आया. जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आपको बता दें कि कराची में इस भारी तूफान और बारिश ने कई जिंदगियां छीन लीं.
कराची में 19 लोगों की मौत
पाकिस्तान में रात आए भारी तूफान और बारिश का सबसे ज्यादा असर कराची में देखने को मिला है. कराची में मौसम बदलने के कारण हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. आपको बता दें कि बुधवार को रात में आई भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण यहां लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जानकारी के मुताबिक इस आंधी-तूफान के कारण अभी तक यहां लगभग 19 लोगों की मौत हो गई है.
कई इलाकों में बिजली गुल
पाकिस्तान में हुई तेज बारिश से कराची की सड़कें जलमग्न हो गई हैं. आपको बता दें कि शहर के कई इलाकों में खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण बिजली की सप्लाई भी बंद हो गई है. जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान में आए तूफान का सबसे ज्यादा असर कराची में दिखाई दिया है. यहां लगभग 19 लोगों की मौत हो गई है.
यह भी पढ़ें- चलती कार में लग गई आग! फ्लाईओवर पर दरवाजे भी हुए लॉक, नागपुर में सेकंडों में खाक हो गई कार
