बिहार से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर एक काफी नामी और बड़े अफसर पर EOU ने छापेमारी की है. बता दें कि छापेमारी में अफसर के पास से 100 करोड़ की संपंति होने का खुलासा हुआ है. इतने बड़े खुलासे के बाद पूरे विभाग में हडकंप मच गया है.
7 ठिकानों पर छापेमारी
बता दें कि छापेमारी नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में Executive Engineer के पद पर कार्यरत मनोज कुमार रजक के ठिकानों पर की गई है. टीम द्वारा मनोज कुमार के 7 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. पूरे इलाके में केवल मनोज कुमार के कारनामों के ही चर्चे हो रहे है. बताया जा रहा हैं कि यह कार्रवाई कई घंटो तक की गई है.
जमीन से संबंधित 17 दस्तावेज
बता दें कि EOU की छापेमारी में कई बड़े दस्तावेज सामने आए है. छापेमारी में मनोज के पास से मिले दस्तावेजों के हिसाब से सुपौल के करजाइन में एक गोदान और 3 मकान, दरभंगा में एक आलीशान मकान, निर्मली में एक गोदाम , दार्जिलिंग में चाय बागान में साझेदारी, बीवी के नाम पर दरभंगा-बिरौल रोड पर पेट्रोल पंप के लिए जमीन लीज और नेपाल में महिला दोस्त के लिए बनाए गए मकान के दस्तावेज सामने आए है. जमीन से संबंधित 17 दस्तावेज जांच एंजेसियों को मिले हैं. साथ ही बैंक खातों में चार लाख रुपये और 1.05 रुपये नकद मिले है.
मामले से और भी कई बड़े खुलासे
जांच के सामने आया कि मनोज ने 2008 में काम शुरू किया था. उनके पास 15 से 16 साल के भीतर में ही इतनी बड़ी संपत्ति आना काफी आश्चर्यजनक है. अधिकारियों का कहना हैं कि मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही जांच में और भी संपति के सामने आने की खबर आ सकती है. अधिकारियों ने संभावना जताई हैं कि इस मामले से और भी कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: गैस की किल्लत! शाहजहांपुर से 200 किमी दूर पहुंचा युवक, सिलेंडर के लिए रात के 3 बजे लाइन में लगा
