मध्य प्रदेश के छतरपुर में घर से लापता हुई मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू प्रेमियों के साथ शादी कर ली. जिसके बाद गांव आकर पुलिस थाने में इस बात की पुष्टि की है.
दोनों बहनों ने की शादी
मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में एक प्रेम कहानी का खुलासा हुआ है. यह प्रेम कहानी पुलिस थाने में बयानों के चलते खुली है. दरअसल 9 फरवरी को एक घर से 2 चचेरी बहनें लापता हो गई थीं,. जिसके बाद अब वे दोनों बहनें अपने प्रेमियों के साथ नौगांव थाने में पहुंची और खुद को बालिग बताते हुए शादी करने की बात कही.
7 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
आपको बता दें कि अलीना और शलीना नाम की 2 चचेरी बहनें 9 मार्च को घर से लापता हुईं थीं. जिसके बाद वे अपने प्रेमी प्रशांत जोशी और हेमंत जोशी के साथ नौगांव थाने पहुंचीं और शादी करने की पुष्टि की है. युवकों का कहना है कि उन दोनों के बीच पिछले 7 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है. जानकारी के मुताबिक 9 फरवरी को घर ने लापता होने के बाद 20 फरवरी को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ में शादी कर ली थी.
दोनों बहनें बन गई हिंदू
शादी के बाद शलीना ने अपना नाम बदलकर सानवी आर्या रख लिया है. इसी के साथ अलीना ने भी हिंदू धर्म को अपनाया है. थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे के मुताबिक दोनों युवतियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट को दर्ज किया गया था. पुलिस का कहना है कि इस मामले में उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. थाने में परिजनों से बात करने के दौरान दोनों बहनों ने घर जानें से मना कर दिया और अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई.
परिजनों के साथ जाने से मना
दोनों बहनों ने माता-पिता के साथ जाने से मना कर दिया है. थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों युवतियों के बयानों को दर्ज कर लिया गया है. जिसके बाद उनके आधार कार्ड और डॉक्यूमेंट्स का वेरिफ्केशन किया जा रहा है, जिससे उनकी उम्र की पुष्टि की जा सके. दोनों युवतियां बालिग हैं, जिसके चलते उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें- ‘दिल के तारों को जोड़ो…’, चीन के कॉलेज में पढ़ाई की जगह इश्क का प्रेशर, किताबें छोड़ रोमांस करने की सलाह
