उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक व्यक्ति टायर में हवा भर रहा था और इसी दौरान टायर फटने से धमाका हुआ और व्यक्ति उछलकर सड़क पर जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई.
हवा भरते हुए फटा टायर
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. आजमगढ़ में हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. जानकारी के मुताबिक यहां एक व्यक्ति टायर में हवा भर रहा था और इसी दौरान अचानक से टायर फट गया. जिसके बाद काफी तेज धमाका हुआ, इस धमाके के बाद आसपास मौजूद सभी लोग सहम गए. इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई.
उछलकर सड़क पर गिरा व्यक्ति
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना आजमगढ़ में मौजूद एक टायर मरम्मत की दुकान हुई है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति टायर में हवा भर रहा था. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक एक समय तक सभी चीजें सामान्य थीं, लेकिन अचानक से टायर फट गया. इस विस्फोट की ताकत इतनी ज्यादा थी कि हवा भर रहा व्यक्ति उछला और सड़क पर जा गिरा.
मौके पर ही हो गई मौत
बताया जा रहा है कि टायर फटने के बाद व्यक्ति उछलकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद लोग उसे संभालने के लिए भागे, लेकिन तब तक उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई. हालत गंभीर होने के बाद व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि व्यक्ति के छोटे बच्चे भी घटना के समय उसके पास मौजूद थे.
मृतक के बच्चे थे मौजूद
बताया जा रहा है कि जब धमाका हुआ, तो मृतक का बेटा और बेटी दौड़ते हुए उसके पास पहुंचे और पापा-पापा चीखते रहे. मृतक के बच्चों को देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए. जानकारी के मुताबिक व्यक्ति टायर में हवा भर रहा था और इसी दौरान टायर फटने से धमाका हुआ और व्यक्ति उछलकर सड़क पर जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट जंग का भयंकर असर! होर्मुज स्ट्रेट पर 95% तक घटा जहाजों का आवागमन, दुनिया के अहम रास्तों में से है एक
