झारखंड में आए दिन कोई न कोई अंधविश्वास से संबंधित खबर सामने आती रहती है. ऐसे में एक और खबर अंधविश्वास की आ रही है. इस घटना ने लोगों के दिल को दहला कर रख दिया है. दरअसल, यहां एक आदिवासी परिवार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है.
सोची समझी साजिश के तहत
घटना गोड्डा के देवदानर क्षेत्र के डांग टोला की है. पूरी घटना सोमवार देर रात में अंजाम दी गई है. एसडीपीओ अशोक रविदास के द्वारा दी गई जानकारी में पाया गया कि पूरे परिवार की हत्या योजना बनाकर की गई है. इस वारदात को अंजाम देने वाले आदिवासी परिवार के रिश्तेदार ही है. दरअसल, आरोपियों को पूरा शक था कि परिवार जादू-टोना करता हैं. इसी शक में उन्होंने आदिवासी जोड़े और उनके नाबालिग बेटे की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी.
आरोपियों को किया गिरफ्तार
हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है. साथ ही आरोपियों के हत्या के पीछे के मुख्य कारणों को जानने का भी प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे इलाके की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया. साथ ही किसी भी तरीके की अंधविश्वास में ध्यान न देने के लिए कहा गया है.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग का भयंकर असर! होर्मुज स्ट्रेट पर 95% तक घटा जहाजों का आवागमन, दुनिया के अहम रास्तों में से है एक
