उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर गाजियाबाद के कवि नगर क्षेत्र में स्थित महागुनपुरम हाईराइज सोसाइटी में एक व्यक्ति ने 13 वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है. हालांकि, मामला तब सनसनीखेज बन जाता है, जब व्यक्ति के फ्लैट से उसकी मां का शव कबल में लपेटा हुआ बरामद होता है. मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजवीर के रूप में की गई है. वहीं, मां की पहचान 70 वर्षीय सतनाम के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार सतनाम और राजवीर सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर 28 में रह रहे थे. वह ज्योतिषी का काम करता था. अभी वह अपने फ्लैट से ही पॉडकास्ट किया करता था. वहीं, राजवीर का 10 साल का बेटा और उनकी पत्नी अलग सोसायटी में रह रहे थे. वह अपनी पत्नी से हमेशा मिलने जाया करता था. हालांकि, बुधवार और गुरुवार को वह उन दोनों से मिलने नहीं गया था. 19 मार्च के दिन पुलिस को सूचना मिलती है कि सोसायटी में 13वीं मंजिल से राजवीर नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है.
पुलिस ने जब राजवीर का घर खोल कर देखा तो वहां का मंजर काफी चौंका देने वाला था. दरअसल, कमरे में राजवीर की मां का शव कंबल में लपेटा मिला था. हालांकि, पुलिस ने शव की हालत देखकर आशंका जताई हैं कि शव काफी दिनों का है. मां का शव मिलने का बाद में यह पूरा मामला काफी गंभीर बन गया. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है. साथ ही पुलिस, मां की हत्या की गई है या नैचुरल डैथ हैं इसके बारे में भी छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला कुछ खुलने की संभावना जताई जा रही है.
