नागपुर में संबोधन के दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को भारत समाप्त करा सकता है. उन्होंने कहा कि दुनिया विनाश की तरफ जा रही है.
जंग के खराब हो रहे दुनिया के हालात
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को 20 दिन हो चुके हैं. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग लगातार जारी है. जंग के कारण दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल और गैस जैसी जरूरतों को लेकर अस्थिरता हो गई है. वहीं ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से मोटा पैसा वसूलने का भी प्लान बनाया है. जिसके बाद दुनियाभर के देशों में बेचैनी हो गई है.
जंग को भारत समाप्त करा सकता है
मिडिल ईस्ट के कारण बन रहे हालातों के ऊपर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि दुनिया लड़खड़ा रही है, भारत का उत्थान हो रहा है. जंग को लेकर उन्होंने कहा कि दुनिया विनाश की ओर बढ़ रही है. जंग को अब भारत समाप्त करा सकता है. मोहन भागवत के इस बयान के बाद अब लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं.
नागपुर में दिया बयान
आपको बता दें कि मोहन भागवत नागपुर में विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ प्रांत के कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि सभी को जोड़ने वाला कोई तत्व किसी के पास भी नहीं है, सभी को जोड़ने वाला तत्व हमारे पास है, सारी परिस्थितियां हमारे पास हैं, उन्होंने कहा कि स्वार्थ के कारण युद्ध होते हैं.
लड़ाई वर्चस्व की होती है
उन्होंने कहा कि लड़ाई वर्चस्व की है, मेरे यहां नहीं है, तो मैं वहां से लेकर आऊंगा. इसके लिए वर्चस्व चाहिए. मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया आज विनाश की तरफ जा रही है. उन्होंने विश्व को जड़ बताते हुए कहा कि जोड़े रखने की ताकत भारत के पास में है. मोहन भागवत ने कहा कि बिना ताकत के कोई किसी को भी नहीं मानता है. हालांकि उन्होंने संबोधन में किसी देश या किसी दूसरे देश के नेता का नाम नहीं लिया है.
यह भी पढ़ें- नदी में मिला 500 पाउंड का बम, बॉम्ब स्क्वाड के उड़ गए होश; सिर्फ सेना के पास है डिफ्यूज करने की तकनीक
