बिहार में अचानक ही मौसम ने अपने मिजाज बदल लिया है. दरअसल, यहां पर पूरे दिन तापमान सामान्य था, लेकिन जैसे-जैसे शाम बितते गया तेज हवाओं के कहर और बादलों ने अपना अलग ही रूख अपना लिया था. बिहार के कई राज्यों में 4 बजे के बाद से आंधी तूफान देखने को मिला था.
ठंडी हवाओं के बहने के कारण तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज देखने को मिली है. साथ ही मौसम विभाग द्वारा बिहार के दक्षिण और उत्तर इलाकों में 21 मार्च के दिन तेज हवा, बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है. बता दें कि कई जिलों में तो भारी बारिश के साथ में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. वहीं, कई जिलों में ऑरेंज और येलों अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
बता दें कि बेगूसराय, गया, पटना, रोहतास, नालंदा, बक्सर, समस्तीपुर, सिवान, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और वैशाली जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, किशनगंज, कटिहार और अररिया जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करा है. साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवा, ओलावृष्टि, तेज बारिश की आशंका है.
शुक्रवार के समय में कई जगह पर रेड अलर्ट जारी किया गया था. शाम के समय में काफी तेज बारिश आंधी देखने को मिली थी. वज्रपात के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा था. इसी कारण से वज्रपात के चपेट में आने के कारण दो लोगों की मौत भी हो गई है.
वहीं, बात करें मौसम के ठीक होने की, तो आशंका है कि शनिवार के समय तक ही खराब मौसम रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि रविवार के दिन पर तापमान में सुधार और मौसम सामान्य भी हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: तुर्की-ओमान पर हमले में ईरान का हाथ नहीं! खामेनेई ने दिया दो टूक जवाब, बोले- दुश्मनों ने गलत आकलन कर लिया
