Farsa Wale Baba Death Case: मथुरा के ब्रज क्षेत्र में ईद के दिन बड़ा बवाल हो गया. थाना कोसीकलां के कोटवन चौकी इलाके के नवीपुर गांव में बीती रात गौ-तस्करों ने प्रसिद्ध गौ-सेवक चंद्रशेखर, जिन्हें लोग ‘फरसा वाले बाबा’को गाड़ी से कुचलकर मार डाला. इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है. लोगों में गुस्सा भी देखा जा रहा है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हालात पर नजर रखे हुए है.
जानिए क्या है ये पूरा मामला?
दरअसल, गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की एक ट्रक से कुचलकर संदिग्ध मौत हो गई. ये घटना सुबह करीब 4 बजे की है. बताया जा रहा है कि फरसा वाले बाबा एक बाइक पर सवार होकर गौतस्करों का पीछा कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी गाड़ी को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. आगरा-दिल्ली हाइवे जामकर लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया.
मौके पर पुलिस फोर्स तैनात
पूरे इलाके में तनाव फैल गया है. मौके पर भारी पुलिसफोर्स तैनात है. कई लोगों को चोट भी लगी हैं. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया. बाबा के समर्थकों ने गो तस्करों पर बाबा की हत्या का आरोप लगाया है. ये खबर फैसले ही बड़ी संख्या में गौरक्षक और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए.
कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’?
फरसा वाले बाबा को लोग ब्रज में गौरक्षा आंदोलन का प्रमुख चेहरा मानते थे. जिनकी मौत से न सिर्फ मातम पसरा हुआ है, बल्कि लोगों में भारी आक्रोश भी दिख रहा है.
ये भी पढ़ें: बिहार में मौसम ने बदला रुख: तेज बारिश और बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
