अभी के समय में मिडिल ईस्ट में काफी तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है. दरअसल, अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच में युद्ध के कारण देशों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पेट्रोल से लेकर LPG सभी चीजों के आयात-निर्यात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में जहां देशों को लग रहा था कि कुछ ही दिनों में युद्ध को रोककर इसका कुछ हल निकाला जाएगा. तो वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति के दिए बयान ने लोगों को चिंता में ला दिया है.
दरअसल, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिल्कुल साफ कहा हैं कि अभी के समय में ईरान के साथ चल रहे युद्ध को अमेरिका की तरफ से रोकने का कोई प्लान नहीं है. उन्होंने कहा हैं जब तक ईरान की सैन्य ताकत पूरी तरीके से ध्वस्त नहीं हो जाती, तब तक अमेरिका और इजरायल ईरान पर हमले जारी रखेंगा.
हालांकि, उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी बातें सामने रखी. उन्होंने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होमूर्ज को खुला रखना सभी देशों के लिए बेहद जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसी रूट से पूरी दुनिया के लिए तेल और गैस की सप्लाई की जाती है.
उन्होंने कहा कि इस काम के लिए चीन जैसे देशों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण होती है. साथ ही ट्रंप ने ब्रिटेन की प्रतिक्रिया को धीरे बताते हुए कहा कि आने वाले समय में मिडिल ईस्ट में यह तनाव कम होने के बजाए और ज्यादा बढ़ सकता है. उनकी इन शब्दों के बाद में देशों में काफी चिंताजनक स्थिति बनी हुई है. विशेषज्ञों ने कहा हैं कि अगर यह युद्ध नहीं रुका, तो सभी देशों में तेल की कमी जैसे हालत पैदा हो सकते हैं. साथ ही आर्थिक रूप से कमजोरी भी देखने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: केरल में बीजेपी का चुनावी ब्लूप्रिंट तैयार! जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट; 11 नामों का किया ऐलान
