धुरंधर 1 ने सिनेमाघरों में काफी धमाल मचाया हुआ था. पिछले साल की यह सबसे ज्यादा कमाए जाने वाली मूवी की लिस्ट में शामिल थी. लोगों के बीच में जितना मूवी ने धमाल मचाया, उतना ही इसके गानों ने भी काफी धूम मचाया था. हालांकि, धुरंधर 1 के बाद में धुरंधर-2 भी अब रिलीज हो चुकी है.
पहले ही दिन में धमाल
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ भी लोगों के बीच रिलीज हो चुकी है. फिल्म के रिलीज होती ही सिनेमाघरों में अलग ही धमाका देखने को मिला था. बता दें कि धुरंधर-2 ओपनिग डे पर अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी में से है. फिल्म ने पहले ही दिन पर 100 करोड़ रुपये तक की कमाई करके लोगों को चौंका दिया था.
एडवांस बुकिंग
फिल्म इंडस्टी से लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी इसकी शानदार ओपनिंग को देखकर हैरान हो गए हैं. धुरंधर 1 के बाद धुरंधर 2 का क्रेज लोगों के बीच इतना ज्यादा है कि पूरा शो हर दिन हाउसफुल चल रहा है. लोगों ने हालांकि, पहले से ही इस मूवी की टिकट्स की एडवांस बुकिंग करा ली थी.
2000 करोड़ तक की कमाई!
लोगों की डिमांड इसको लेकर लगातार बढ़ती जा रही है. लोगों को फिल्म की कहानी से लेकर इसका दमदार एक्शन भी पसंद आ रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि आने वाले समय में फिल्म की कमाई और ज्यादा तेजी से बढ़ सकती है. इसी के कारण संभावना जताई जा रही है कि धुरंधर 2 इस बार 2000 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार कर सकती है. बता दें फिल्म केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी इतना ही शानदार प्रदर्शन कर रही है . साथ ही सोशल मीडिया पर भी धूम मचाते दिखाई दे रही है.
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान: युद्ध रोकने का कोई प्लान नहीं
