केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में 11 उम्मीदारों के नामों का ऐलान किया गया है.
बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरा लिस्ट
केरल विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी ने अपनी मजबूती दिखाते हुए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. बीजेपी की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद चुनावी मुकाबला अब और भी तेज हो गया है. बीजेपी ने अपनी तीसरी लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नामों को घोषित किया है. इस लिस्ट में बीजेपी ने मुख्य रूप से दक्षिण के जिलों के ऊपर फोकस किया है.
दक्षिण जिलों पर किया गया फोकस
बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी करके साफ कर दिया है कि पार्टी पूरे जोर के साथ चुनावी मैदान में उतर गई है. इस लिस्ट में दक्षिणी जिलों पर ज्यादा फोकस किया गया है. पार्टी ने कोवलम, पुथुप्पल्ली, तिरुवनंतपुरम और तवारा जैसी सीटों पर उम्मीदवारों को उतार दिया है. इसी के साथ पार्टी ने अनुसूचित जाति की सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.
11 उम्मीदवारों का ऐलान
बीजेपी केरल में सामाजिक संतुलन को साधने की कोशिश करती दिखाई दे रही है. बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी करते हुए 11 नामों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में पेरूमेडे से वी. रथीश, पुथुप्पल्ली से रवींद्रनाथ वकथानम, चदायमंगलम से आर.एस. अरुण राज और चवारा से के.आर. राजेश को मैदान में उतारा गया है. वहीं इसी के साथ अरुविक्कारा से विवेक गोपन, कोवलम से टी.एन. सुरेश, नेय्याट्टिनकारा से एस. राजशेखरन नायर और तिरुवनंतपुरम से करमाना जयन को चुनावी मैदान में उतारा गया है.
अभी तक जारी हो चुकी 3 लिस्ट
इस लिस्ट में बीजेपी ने आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवारों को उतारा है, जिससे संतुलन बनाने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है. बीजेपी ने अडूर (SC) से पांडलम प्रतापन, चिरायिनकीझु (SC) से बी.एस. अनूप और मावेलिक्कारा (SC) से अजिमोन को टिकट दिया गया है. पार्टी ने इससे सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है. बीजेपी ने अभी तक 3 लिस्ट जारी की हैं, जिसमें 97 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.
100 सीटों पर चुनाव की तैयारी में बीजेपी
आपको बता दें कि बीजेपी केरल में लगभग 100 सीटों के ऊपर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी हुई है. इसके अलावा पार्टी के सहयोगी दल बाकी की सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेंगे, इससे संगठन की रणनीति भी साफ नजर आ रही है. आपको बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों में 9 अप्रैल को मतदान होना है. केरल में लगभग 2.69 करोड़ मतदाता हैं. राज्य में सरकार बनाने के लिए 71 सीटों पर जीत जरूरी है. केरल चुनाव के नतीजों को 4 मई को घोषित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- सोनीपत में भीषण सड़क हादसा! आपस में टकराए दर्जनों वाहन; 4 क्रेनों की मदद से खुला ट्रैफिक
