उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक गर्भवती महिला ने असामान्य जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. बच्चों के चार हाथ, चार पैर और सिर अलग है, लेकिन दोनों के धड़ एक ही है. पूरे अस्पताल में इस खबर को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
बच्चे को जन्म देने के बाद हालत खराब
हालांकि, दुर्भाग्यवश महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद हालत खराब हो गई, जिसके बाद में उसकी मौत हो गई. पूरा मामला अलीगढ़ के मोहनलाल गौतम जिला अस्पताल में हुआ है. जानकारी के अनुसार 17 मार्च के दिन आकाश कुमार अपनी पत्नी नीरू को प्रसव पीड़ा होने पर लेकर आए थे. वह सासनी गेट थाना क्षेत्र के बिहारी नगर निवासी है. प्रसव पीड़ा में नीरू को डॉक्टर ने सीजेरियन ऑपरेशन करने की सलाह दी थी. परिजनों की सहमति के बाद में उसका सीजेरियन ऑपरेशन किया गया था.
डॉक्टर मेघा की देखरेख में उसका ऑपरेशन किया गया था. हालांकि, बच्चों का जन्म होने के बाद में पूरा अस्पताल हैरान रह गया. बच्चों के पास सब अलग था, लेकिन उन दोनों के धड़ एक ही थे. डॉक्टरों ने बताया कि यह काफी दुर्लभ स्थिति है.
अच्छी बात तो यह रही कि दोनों बच्चों की हालत स्थिर है. ऐसी स्थिति में ज्यादातर बच्चों के जिंदा रहने की संभावना काफी कम रहती है. दुखद यह हुआ था कि अपने नवजात बच्चों को देखने के बाद में मां नीरू की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति पूरी तरीके से बिगड़ गई थी.
डॉक्टरों के बताया कि गहरा सदमा लगने के कारण उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था. जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान में उनको मृत घोषित कर दिया था. डॉक्टरों ने महिला की मौत की वजह गंभीर मानसिक स्थिति बताई. बच्चे की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: सोनीपत में भीषण सड़क हादसा! आपस में टकराए दर्जनों वाहन; 4 क्रेनों की मदद से खुला ट्रैफिक
