भारत में गुटखा खाने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है की आपको घर, गली, चौराहें पर गुटखा थूके हुए के निशान दिख जाएंगे. हाल ही में लेकिन एक व्यक्ति की इसी आदत के कारण मौत हो गई है. उत्तर प्रदेश के महोबा में इलाज के लिए ट्रेन से झांसी जा रहे युवक की गुटखा थूकने की आदत उसके लिए जानलेवा साबित हो गई है. इस घटना के बाद पूरे ट्रेन और परिवार में मातम का माहौल पसर गया.
जानकारी के अनुसार लल्लू नाम का युवक बीमार चल रहा था. वह 32 साल का था. उसके पिता लल्लू को बेहतर इलाज के लिए उसे ट्रेन से झांसी लेकर जा रहे थे. हालांकि, पिता जयपाल को यह नहीं पता था कि कुछ ही देर में उनपर दुखों को पहाड़ टूटने वाला है.
ट्रेन जब घुटई स्टेशन से थोड़ा आगे की ओर गई तो लल्लू मुंह में से गुटखा थूकने के लिए ट्रेन के दरवाजे की ओर गया. दुखद यह है हुआ की बोगी में काफी भीड़ होने की वजह से उसे पीछे से धक्का लग गया, जिसके कारण वह सीधे पटरी पर गिर गया. वहां मौजूद यात्रियों ने ट्रेन को रुकवाने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन सीधे सीधे हरपालपुर स्टेशन पर रूकी.
जैसे ही हादसे की सूचना मिली, बबलू को एम्बुलेंस बुला कर अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, उस समय लल्लू होश में था और उसने किसी के द्वारा धक्का देने की बात भी कही. गंभीर हालत होने की वजह से लल्लू को पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां पर लल्लू ने अपनी आखिरी सांस ली.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरूआती जांच में मामला गुटखा थूकने के दौरान लापरवाही और ट्रेन में ज्यादा भीड़ होने के कारण सतुंलन खोने का लग रहा है. हालांकि, यह घटना उन लोगों के लिए सबक है, जिनमें गुटखा खाने की लत हो रखी है.
ये भी पढे़ं: यूपी में अपने ही बढ़ाएंगे बीजेपी की मुश्किल! गोरखपुर में निषाद पार्टी का शक्ति प्रदर्शन आज, 2027 का प्लान तैयार!
