उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. दरअसल, यहां पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई, जिसके कारण महिला की मौके पर मौत हो गई है. घटना रविवार दोपहर नेशनल हाईवे-9 के पास की बताई जा रही है. मृत महिला की पहचान दिल्ली के द्वारका की निवासी 32 वर्षीय निधि कमाल के रूप में की गई है.
अपनी कार से अल्मोड़ा की ओर जा रही थी महिला
जानकारी के अनुसार महिला अपनी कार से अल्मोड़ा की ओर जा रही थी. महिला की कार जैसे ही हापुड़ के कुचेसर रोड चौपला और बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के पास में पहुंची, वहां पर उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया. सतुंलन बिगड़ने के कारण कार सबसे पहले डिवाइडर से टकराई, जिसके बाद उसका टायर बुरी तरीके से फट गया. टायर के फटते ही कार पुरी तरीके से हवा में पलटी खा गई और पलटी खाते हुए सूर्य शिवा ढाबे में जाकर घुस गई.
शुरूआती जांच मे लापरवाही का मामला
यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई. एक्सीडेंट इतना बुरा हुआ कि वहां मौजूद सभी लोगों के रौंगटे खड़े हो गए. कार ने ढाबे पर खड़ी अन्य दो कारों को भी बुरी तरीके से टक्कर मार दी है. हालांकि, निधि कमाल कार के परखच्चे उड़ जाने के बाद उसी में फंसी रह गई. आसपास में मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद महिला को उसमें से बाहर निकाला गया. जब तक लेकिन महिला को रेस्कयू किया गया तब तक काफी देरी हो चुकी था. महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है.
पुलिस हादसे की पीछे की वजह जानने में लग गई है. हालांकि, शुरूआती जांच में यह मामला लापरवाही या तेज गति के कारण लग रहा है.
ये भी पढ़ें: पार्क में घुस गए आवारा कुत्ते! जानवरों पर किया हमला; 15 हिरणों को उतारा मौत के घाट
