न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा का विमान रनवे पर मौजूद फायर ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में 4 दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है.
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान हादसा
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक यहां विमान हादसा हुआ है, जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. सुबह के समय खराब मौसम के चलते गेट की तरफ जाने वाला एयर कनाडा का एक विमान रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.
फायर ट्रक से टकराया विमान
मीडिया रिपोर्ट्स और फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक हादसे का शिकार होने वाला विमान एयर कनाडा एक्सप्रेस CRJ-900 है. बताया जा रहा है कि यह विमान मॉन्ट्रिलय से न्यूयॉर्क पहुंचा था. जब विमान रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकराया, तो मौके पर हड़कंप मच गया. इस हादसे में 4 दमकलकर्मी घायल हुए हैं. चारों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.
विमान में मौजूद थे 100 यात्री
जानकारी के मुताबिक हादसे के समय विमान में लगभग 100 यात्री मौजूद थे. घटना के बाद आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंच गया और राहत बचाव ऑपरेशन शुरू कर दिया. इस हादसे में विमान के अगले हिस्से और नोज में काफी नुकसान हुआ है. इस हादसे के बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. प्लेन के क्रैश होने के कारण फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के लिए ग्राउंड स्टॉप जारी कर दिया.
हादसे की हो रही जांच
हादसे के समय शुरुआत में सिर्फ 05:30 GMT तक विमान की उड़ानों को रोका गया था, लेकिन हालातों को देखते हुए इसके 18:00 GMT तक बंद रहने की संभावना जताई जा रही है. इस मामले में शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो यह हादसा खराब मौसम और विजिबिलिटी के कम होने के कारण हुआ है. हालांकि अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि फायर ट्रक रनवे पर क्यों खड़ा किया गया था.
यह भी पढ़ें- पार्क में घुस गए आवारा कुत्ते! जानवरों पर किया हमला; 15 हिरणों को उतारा मौत के घाट
