Ghaziabad double murder: गाजियाबाद से एक पति के खौफनाक कदम उठाने की खबर सामने आयी है. दरअसल, टोनिका सिटी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. आरोपी और उसकी पत्नी के 7 बच्चे है. फिलहाल आरोपी पुलिस के चंगुल से फरार चल रहा है.
दरअसल, पूरा परिवार टोनिका सिटी के रामपार्क में बुद्ध बाजार कॉलोनी में निवास कर रह था. आरोपी का नाम राशिद है और वहीं मृत पत्नी का नाम शबनम है. दोनों अपने 7 बच्चों के साथ यहीं पर रह रहे थे. अपने दोस्त फहीम संग रशिंत बांस बल्लियों को काम कर रहा था. हालांकि, फहीम और आरोपी की पत्नी का संबंध चल रहा था. इसी बात से नाराज होकर राशिद ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया. उसने कई बार दोनों को समझाया था.
राशिद ने फहीम को अपने घर खाना खाने के लिए बुलाया. पूरा परिवार वहां पर मौजूद था. खाना खाने के बाद तीनों कमरे में बैठे थे, तो अचानक से ही चीख-पुकार मचने लगी. राशिद ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बुध बाजार कॉलोनी के निवासियों ने गाजियाबाद डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ को रात 12:40 पर 112 नंबर पर डायल करके लड़ाई होनी की जानकारी दी. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला कुछ अलग था. शबनम और फहीम के शव पड़े हुए थे. वहीं, आरोपी फरार था. हालांकि, शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने दोनों की ब्लैक रेंज का प्रयोग कर हत्या की है. शबनम 36 वर्ष की थी वहीं, फहीम 32 साल का था. पुलिस ने राशिद को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया है.
ये भी पढ़ें; राजधानी में खौफनाक वारदात! भजनपुरा में चाकू मारकर युवक की हत्या; जांच में जुटी पुलिस की टीमें
