पंजाब के जालंधर से एक दर्दनाक मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक पुरानी छत तोड़ते समय इमारत गिर गई, जिसके कारण चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. मामला ट्रांसपोर्ट नगर इलाके का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के भगवानपुर गांव निवासी 38 साल के दिनेश साहनी और 33 साल के राज साहनी के रूप में की गई है. अभी के समय में वह बुलंदपुर में रह रहे थे.
ठेकेदार ने जेसीबी से नहीं हाथ से करवाया काम
राजा साहनी की पत्नी प्रमिला देवी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोनों अपने चाचा-ससुर संग ठेकेदार के लिए काम करने के लिए गए थे. पत्नी ने बताया कि ठेकेदार ने जेसीबी मशीन से काम करवाने की जगह दोनों से हाथ से काम करवाया. दोनों की सुरक्षा का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा. उसी कारण दोनों की जान चली गई है. पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. परिवार द्वारा की गई शिकायत पर महिला मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ में कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी गई है.
सुरक्षा से खिलवाड़
परिवार ने प्रशासन से न्याय और इस मामले पर उचित कदम उठाने की मांग की है. वहीं, स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है. वह इसे उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ करना कहकर आक्रोश दिखा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: रामनवमी के जुलूस पर मस्जिद के पीछे से पथराव! पुलिस ने संभाला मोर्चा; मौलाना सहित 10-12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
