सोशल मीडिया पर अभी के समय में एक वीडियो काफी ज्यादा विवादों में घिरा हुआ है. वीडियो के वायरल होने के बाद में लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं हैं कि कोई वीडियो लोगों के बीच विवादों में घिरा हुआ है. इससे पहले भी कई विवादित वीडियो लोगों के बीच में चर्चा का विषय रहते हैं. इस वीडियो को देख लोग कई ज्यादा क्रोधित दिखाई दे रहें हैं. दरअसल, Callum Abroad नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर इस वीडियो में एक व्यक्ति कहता दिखाई दे रहा हैं कि उसे पाकिस्तान ज्यादा अच्छा लगता है. पाकिस्तान उसका पसंदीदा देश है. इसी बात पर पुलिस ने विदेशी नागरिक पर कार्रवाई की.
पुलिस ने किया विदेशी नागरिक को गिरफ्तार
पुलिस ने उस विदेशी नागरिक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. वायरल वीडियो में वह साफ कहता हैं कि उसका पसंदीदा देश पाकिस्तान हैं, जिसके बाद में पुलिसकर्मी कहते हैं कि इंडिया पाकिस्तान से अच्छा है. इसके बाद में टूरिस्ट जवाब देता है कि पाकिस्तान की मेहमाननवाजी उसे काफी ज्यादा पसंद है. यह क्लिप लोगों के बीच में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. अभी तक इस वीडियो के दावों की किसी तरीके की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
यूजर्स का रिएक्शन
हालांकि, यूजर्स इस पर कई तरीके के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर का कहना हैं कि ऐसा बोलना उसका अधिकार है. तो वहीं, एक का कहना हैं कि बिना किसी भी पुष्टि के वीडियो को सच नहीं मानना चाहिए. मामला काफी विवादित होता दिखाई दे रहा हैं.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग ने जारी की दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट; नहीं खत्म हुआ सस्पेंस
