मिडिल ईस्ट में अभी के समय में जारी जंग के कारण कई देशों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पहले गैस और तेल की दिकक्तों से पूरे विश्व में परेशानियों हो रही थी, लेकिन एक और खबर ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. यह डर इसलिए है क्योंकि 28 फरवरी के दिन में हुए एयर स्ट्राइक में ईरान से बाहर जाने वाला ट्रैफिक लगभग 99 प्रतिशत तक गिर गया था, जिसके बाद सभी लोग इसी सोच में थे कि आखिर कैसे एक देश अपने ही देश के साथ में ऐसी चीजें कर सकता है.
बात करें इसके पीछे के कारण की तो बता दें कि ईरान के पास में अपना ही एक घरेलू नेटवर्क नेशनल इंफॉर्मेशन है. इसके कारण देश में सभी सुविधाएं पूरी तरीके से संचालित रही.
क्यों हैं देश में इंटरनेट को लेकर चिंता
दरअसल, स्ट्रेट ऑफ हार्मुज के रास्ते में इंटरनेट केबल्स भी बिछी हुई है, कई देशों को बड़ा डेटा ट्रेफिक वहीं से होकर गुजरता है. अगर जंग ने रौद्र रूप लिया तो ईरान के द्वारा कनेक्शन को खत्म करने की भी आशंका जताई जा रही है. हालांकि, हम आपको ऐसी स्थिति के उत्पन्न होने के बाद में भी कौन-कौन से एप चलाने के लिए उपलब्थ है. उसके बारे में बताने वाले हैं.
बता दें कि इन तीन एप का नाम Organic Maps, Sachet ऐप औरPocketPal AI ऐप है. यह एक ऐसा एप है, जो बिना किसी भी इंटरनेट के काम कर सकता है. बात करें सबसे पहले PocketPal AI की तो यह एक एआई चैटिंग एप है. आप इसे बिनी किसी नेटवर्क के भी यूज कर सकते हैं. अगर वॉर के बीच में इंटरनेट चले जाए, तो ऐसे में आप आसानी से कम्युनिकेशन करने के लिए इस एप का प्रयोग कर सकते हैं. ऐसे समय में आपको जानकारी देने के लिए काम आ सकता है.
बात करें दूसरे एप Organic Map की तो इसको डॉउनलोड करने के बाद में आपको रास्ता और लोकेशन बिना किसी इंटरनेट के मिल जाएगा. यह काफी भरोसेमंद एप है. इस एप में आपको किसी प्रकार की ट्रेकिंग और एडवर्टाइजमेंट देखने को नहीं मिलेगी.
तीसरे नंबर पर भारत की सरकार द्वारा विकसित सचेत ऐप है. इस एप को नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा तैयार किया गया है. इस एप में लोगों को मौसम अपडेट, आपदा और चेतावनी से संबंधित जरूरी निर्देश समय पर दिए जाते हैं. यह आपदा में जान बचाने के लिए काफी अच्छा एप है. साथ ही कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एप को यूज करने की सलाह दी है. बताया जा रहा है कि आपात की स्थिति में समय रहते अलर्ट मिलने से जान बचाने में यह अहम साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर! थार ने दादा और 2 मासूमों को मारी टक्कर, हादसे में तीनों की मौत
