छत्तीसगढ़ में एक लड़के को नदी के किनारे में खेलना भारी पड़ गया है. दरअसव, रायगढ़ जिले में एक 20 साल के युवक की नदीं के किनारे खेलने के दौरान मौत हो गई है. मामले के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है. इस मामले के बाद से स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है.
जानकारी के अनुसार 20 का युवक वसीम अंसारी अपने दोस्तों के संग में भोगावती नदी के पास में वॉलीबॉल खेल रहा था. खेलते-खेलते उसकी बॉल अचानक ही नदी में चली गई. इसके बाद में वसीम अपनी गेंद को निकालने के लिए नदी के पास में जाता है. हालांकि, उसको नदीं की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है, जिसके कारण से उसकी नदीं में डूबकर मौत हो जाती है.
बताया जा रहा हैं किसी को भी इसका अंदाजा नहीं लग पाया कि नदीं इतनी गहरी है. दोस्तों नें उसे बचाने की कोशिश की भी लेकिन उसके दोस्त उसको बचाने में सफल नहीं हो पाए. दोस्तों ने फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. कोलाड की SVRSS रेस्क्यू टीम, हेल्थ फाउंडेशन खोपोली और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को खोजा गया. हालांकि, तीन घंटे बाद में युवक को नदीं में से बाहर निकाला गया. शव को नदी से बाहर निकालने के बाद पेण उप-जिला अस्पताल में आगे की प्रक्रिया के लिए ले जाया गया. मामले के बाद सें स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की है. ताकि आगे ऐसी घटना को होने से रोका जाए.
ये भी पढ़ें: युवक ने उठाया खौफनाक कदम: इंस्टाग्राम लाइव पर की आत्महत्या
