मध्य प्रदेश से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर शिवपुरी जिले में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया है. इस घटना के बाद से सभी लोग सन्न रह गए है. युवक की पहचान 22 साल के मनोज रजक के रूप में की गई है. मामला शुक्रवार के दिन पर देहात थाना क्षेत्र में घटित हुई है.
जानकारी के अनुसार युवक के पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आया. दोस्तों के साथ में बातचीत की. उनको फ्लाइंग किस भी दिया और उसके बाद में छत के पंखे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी. पूरी घटना का 14 मिनट का पूरा वीडियो लाइव स्ट्रीम पर होने के कारण सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
दोस्तों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी मनोज की मां का काफी पहले निधन हो चुका है, जिसके बाद से उसके पिता ने दोबारा शादी कर ली. पिता के दोबारा से शादी कर लेने के बाद मनोज किराए के कमरे में अकेले रहने लगा था. सभी दोस्तों और लोगों का कहना हैं कि वह काफी अच्छे और शांत स्वभाव का व्यक्ति था. वह अपना खर्चा पंल्बर का काम करके करता था. साथ में रेडिमेड कपडों की दुकान में काम किया करता था.
पुलिस ने कहा कि मनोज के दोस्त शुभम रजक ने अपने दोस्त को करीब साढे़ दस बजे के करीब में फंदे से लटका हुआ देखा हुआ था, जिसके बाद में वह उसे बचाने के लिए गए लेकिन तब तक में उसकी मौत हो चुकी थी. अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार वालों को शव सौंप दिया है. साथ ही युवक का मोबाइल फोन लेकर आत्महत्या के कारणों को पता लगाया जा रहा है. मामले की तह तक जांच की जा रही है और सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि मौत के पीछे की असल वजह का पता लग पाए.
