UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में कभी बारिश तो कभी धूप खिल रही है. मौसम में उतार चढ़ाव के बीच आईएमडी की ओर से फिर नया अपडेट सामने आया है. कई जिलों में बारिश, बिजली,ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए अगले कुछ दिन आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
उत्तर प्रदेश में 29 मार्च से दूसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने जा रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि पूरे प्रदेश में विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है. इसके प्रभाव से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं यानी धूल भरी आंधी चलेगी और करीब 38 जिलों में हल्की बारिश से मौसम बदलेगा और न्यूनतम औरअधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट होगी.
आज कैसा रहेगा आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 मार्च को देर शाम या रात से बारिश हो सकती है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार से प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर एक अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है जो 30 और 31 मार्च को प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अपना प्रभाव डालेगा.रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 मार्च को कोई खास परिवर्तन नहीं होगा लेकिन 30 मार्च को संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ झोंकेदार हवा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं.
नोएडा-कानपुर-लखनऊ मौसम
29 मार्च 2026 को यूपी के प्रमुख शहरों, आगरा, कानपुर, लखनऊ, नोएडा और प्रयागराज में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिलेगा. IMD के अनुसार नोएडा और आगरा में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है. वहीं कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज में आसमान साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुल मिलाकर मौसम आरामदायक रहेगा, लेकिन दोपहर में हल्की गर्मी परेशान कर सकती है.
जानिए तापमान का हाल
अगर तापमान की बात करें तो प्रयागराज सबसे गर्म रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 37°C तक जा सकता है. कानपुर और लखनऊ में अधिकतम तापमान 36°C के आसपास रहेगा. आगरा में 34°C और नोएडा में 32°C अधिकतम तापमान दर्ज होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सभी शहरों में 19°C से 20°C के बीच रहेगा.
आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. अप्रैल की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 38°C से 40°C तक पहुंच सकता है. फिलहाल हल्की बारिश और बादलों के कारण थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन यह ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है.
यूपी में जारी रहेगा उतार चढ़ाव का दौर
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक की मानें तो फिलहाल जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. वहीं राजस्थान के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इन सब के अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है, जिसके कारण मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अगले कुछ दिनों तक देखने को मिलेगा.
40 की स्पीड से चलेगी हवाएं
वेस्ट यूपी में 31 मार्च तक बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. बदले मौसम का असर लखनऊ में भी रहेगा. इसी तरह, 12 से अधिक जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है.
कब बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो 1 अप्रैल से प्रदेश भर में मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होगी.
