बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. बता दें कि BSEB ने आज यानी 20 मार्च को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है. 10वीं के बच्चों को इसका काफी बेसब्री से इंतजार था. हालांकि, इस बार का पास प्रतिशत भी हमेशा की तरह काफी अच्छा देखने को मिला है. बता दें कि कुल 81.79 प्रतिशत बच्चों ने इस बार 10वीं में एग्जाम पास किया है.
कैसे करें रिजल्ट चेक
आपको सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in वाली आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. उसके बाद में उसमें दिखाई देने वाले मैट्रिक रिजल्ट 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना है. आपसे उसमें जो जानकारी मांगी जा रही है उसे भरें. अंत में आपको आपका मार्कशीट मिल जाएगा. हालांकि, मार्कशीट तभी दिखाई देगी जब आपने अपनी जानकारी सही भरी होगी. मार्कशीट की कॉपी निकलवा लें. अभी के समय में साइट पर ज्यादा ट्रैंफिक होने की वजह से रिजल्ट देखने में परेशानी हो सकती है.
लड़के और लड़कियों में किसने मारी बाजी
दरअसल, इस बार टोटल 15,10,928 विद्यार्थियों ने एग्जाम दिया था, जिसमें से 12,35,743 बच्चें ही पास हो पाए है. वहीं बात करें पास बच्चों में कितने बच्चें लड़के हैं, तो बता दें कि कुल 6,01,390 लड़कों ने एग्जाम को पास किया है और 6,34,353 लड़कियों ने एग्जाम को पास किया है. वहीं इस बार टॉप 10 में कुल 139 बच्चें है, जिसमें से 57 लड़कियां है.
हालांकि, बात करें पहले के आंकडों की तो लड़कियों के पास प्रतिशत में पहले के मुकाबले काफी ज्यादा सुधार देखने को मिला है. धीरे-धीरे दोनों के बीच का अंतर कम होते दिखाई दे रहा है.
ये भी पढ़ें: युवक ने उठाया खौफनाक कदम: इंस्टाग्राम लाइव पर की आत्महत्या
